Site icon Yashbharat.com

KATNI OFK: दहशत बरकरार, 24 घण्टे बाद भी नहीं मिला जवान, अब कल कैसे शुरू होगा काम ?

IMG 20201010 WA0013

कटनी । OFK Katni News 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आयुध निर्माणी कटनी में अपने साथी सीनियर सुरक्षाकर्मी को गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी सुरक्षा कर्मी सकर सिंह का कोई सुराग नहीं लग सका।

आज जबलपुर से सेना की टुकड़ी ने मोर्चा संभाला किंतु उसके हाथ भी अभी तक खाली है। इधर कटनी पुलिस भी कोशिश में ड्यूटी है किंतु अभी तक आरोपी जवान का सुराग नहीं लगा।

24 घंटे तो गए किंतु आयुध निर्माणी के अंदर अत्याधुनिक राइफल के साथ छिपे बैठे हत्या के आरोपी जवान को ढूंढने में सफलता नहीं मिल सकी।

कल कैसे शुरू होगा काम?

आज रविवार होने के कारण जैसे-तैसे काम चल गया किंतु कल सोमवार को फैक्ट्री में working कैसे शुरू होगी इसे लेकर अब सभी के मन में चिंता और कयास लग रही है। फैक्ट्री कर्मचारी अंदर कर्मचारी कैसे जाएंगे सभी के मन मे यही सवाल है।

KATNI आर्डनेंस फेक्ट्री काफी बड़ी जगह में बनी है।  यहां सैकड़ों छोटे बड़े कमरे है। कुछ एरिया ऐसा भी है जिसमे घने पेड़ पौधे लगे हैं। आरोपी जवान के पास गोलियां भी हैं। डर है कि वह पकड़े जाने के भय से गोली न चला दे। मामला अब केन्दीय रक्षा मंत्रालय तक पहुंच गया है देखना यह है कि अब उच्च स्तरीय क्या निर्णय होता है।

आपको बता दें कि कल शनिवार 11 अक्टूबर को एक सुरक्षा जवान सकर सिंह ने अपने सीनियर अशोक नामक जवान को गोली मार कर मौत के घाट उतार खुद को फेक्ट्री के अंदर कैद कर एक तरह से पूरी फेक्ट्री को बंधक बना लिया था जिसकी तलाश हो रही है।

Exit mobile version