katniLatestमध्यप्रदेश

Katni OFK के गोलीकांड आरोपी जवान सकर सिंह ने किया आत्मसमर्पण

कटनी। कटनी आयुध निर्माणी में अपने सीनियर साथी को गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी जवान सकर सिंह ने आत्म समर्पण कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक सुबह वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से बात चीत के बाद सकर सिंह ने आत्म समर्पण किया।

आपको बता दें कि शनिवार 11 अक्टूबर को एक सुरक्षा जवान सकर सिंह ने अपने सीनियर अशोक नामक जवान को गोली मार कर मौत के घाट उतार खुद को फेक्ट्री के अंदर कैद कर एक तरह से पूरी फेक्ट्री को बंधक बना लिया था जिसकी तलाश हो रही। पुलिस के बाद सेना ने उससे बात की तब आज आरोपी ने आत्म समर्पण किया।

विस्तृत जानकारी कुछ देर में प्राप्त होगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम