Katni News: विद्यार्थियों को जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया गया

IMG 20231122 WA0001

कटनी। शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्राचार्य डॉक्टर सुधीर खरे के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डा व्ही के द्विवेदी के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा स्नातक स्तर की कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम के अनुसार जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण में भूमि मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जैविक खेती अपनाने रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों से नुकसान तथा जैविक खेती के फायदे की जानकारी दी गई। कम लागत तकनीकी जीरो बजट फार्मिंग के अंतर्गत ग्राम में उपलब्ध संसाधनों फसल अवशेष गोबर कचरा से खाद एवं गोमूत्र तथा पत्तियों से कीटनाशक बनाकर फसलों में उपयोग करने तथा फसल चक्र जैविक तथा जीवाणु खाद एवं हरी खाद का उपयोग कर फसल उत्पादन में वृद्धि करने का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

फसलों के लिए आवश्यक 17 प्रकार के पोषक तत्व की जानकारी दी गई जैविक खादों में सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं मिट्टी परीक्षण के लिए मिट्टी नमूना लेने की विधि तथा नमूना पत्र के साथ 500 ग्राम मिट्टी को मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला भेजने के विषय में बतलाया गया। प्रशिक्षण में रणजीत सिंह लक्ष्मी यादव आरती पटेल किरण पाल साक्षी लोधी अनुराधा रजक पुष्पेंद्र चौधरी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

img 20231122 wa00011225498299941015784
इसे भी पढ़ें-  मुंबई के भिंडी बाजार में आज और कल चलेगा बुलडोजर: जर्जर 'मुसाफिरखाना' इमारत को ढहाने के लिए BMC ने जारी किया नोटिस; हाईकोर्ट के आदेश पर भारी पुलिस बल तैनात, स्थानीय लोगों ने वक्फ ट्रिब्यूनल की रोक का हवाला देकर उठाए सवाल