katniमध्यप्रदेश

Katni news: कटनी के बाकल में किसान से 2 लाख की लूट

कटनी। katni news बाकल Bakal थाना अंतर्गत सेंट्रल बैंक बाकल से एक लाख रुपये निकालने के बाद ग्राम मढ़िया निवासी जहानी पटेल जब अपने घर की ओर जा रहा था तभी रास्ते में अज्ञात दो लुटेरों ने रुपये से भरा बैग किसान से लूट लिया।

घटना बाकल के कुछ ही दूर ग्राम खमतरा मोड़ की है। घटना लगभग दोपहर एक बजे की है। दोनों लुटेरे बाइक में थे। पीड़ित किसान ने बताया कि अज्ञात आरोपित मास्क लगाए हुए थे। आरोपितों ने ही बैंक में विड्रॉल फार्म भरा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरों से आरोपितों का कुछ सुराग मिल सकता है।

Back to top button