Katni Memu Train: कल से चलेगी बीना कटनी मुड़वारा नई मेमू ट्रेन
Katni Memu Train जबलपुर रेल मंडल से जल्द ही एक नई मेमू ट्रेन प्रारंभ होने जा रही है यह ट्रेन कल मंगलवार 13 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे बीना से प्रारंभ होगी तथा बीना और कटनी मुड़वारा के मध्य 31 स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 3:00 बजे कटनी आएगी।
इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्वरंजन ने बताया कि जबलपुर रेल मंडल की यह मेमू ट्रेन नंबर 066 21/22 कल 13 अप्रैल को बीना से 8 कोचों के साथ प्रारंभ होगी. बीना से ट्रेन सुबह 9:00 बजे चलकर खुरई 9:28 सागर 10:25 तथा दमोह 12:00 बजे पहुंचेगी. इसके बाद यह दमोह से कटनी के अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 15:10 बजे कटनी मुड़वारा पहुंचेगी।
यह मेमू ट्रेन वापस में उसी दिन 13 अप्रैल को शाम को 17:10 पर कटनी से रवाना होगी और दमोह रात 8:00 बजे पहुंचेगी। इसके उपरांत 21:40 पर सागर तथा रात 12:10 पर वापस बीना पहुंच जाएगी ।
इस तरह यह ट्रेन मंडल के 31 स्टेशनों पर स्पेशल ट्रेन के नाम से लोगों को यात्रा सुविधा कल 13 अप्रैल से आगामी आदेश तक नियमित रूप से उपलप्ब्ध कराएगी।

