Site icon Yashbharat.com

कटनी को मिली बड़ी पहचान, अब कहलाएगा कटनी साउथ रेलवे स्टेशन जंक्शन

IMG 20260521 WA0032

कटनी को मिली बड़ी पहचान, अब कहलाएगा कटनी साउथ रेलवे स्टेशन जंक्श

कटनी। West Central Railway द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार कटनी के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन का नाम अब “Katni South Junction” होगा। पहले यह स्टेशन “कटनी साउथ रेलवे स्टेशन” के नाम से जाना जाता था।

रेलवे प्रशासन ने नई रेल लाइन, कॉर्ड लाइन एवं बायपास लाइन के संचालन को देखते हुए यह निर्णय लिया है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि स्टेशन के नाम के साथ अब “जंक्शन” शब्द जोड़ा जाएगा, जबकि स्टेशन का कोड पहले जैसा ही रहेगा।

इसी प्रकार Katni Murwara Junction सहित पश्चिम मध्य रेलवे के कई अन्य स्टेशनों को भी जंक्शन का दर्जा दिया गया है।

रेलवे के इस फैसले से कटनी की रेल पहचान को और मजबूती मिलेगी। स्थानीय लोगों एवं रेल यात्रियों में इस निर्णय को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने संबंधित विभागों को स्टेशन बोर्ड, दस्तावेज एवं रिकॉर्ड में आवश्यक संशोधन करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

 

Exit mobile version