Katni गहोई समाज द्वारा मैहर के प्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने का निज निवास पर किया अभिनंदन

katni गहोई समाज कटनी द्वारा नवगठित जिला मैहर के प्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने का निज निवास पर बड़ी संख्या में गहोई समाजिक बंधुओं द्वारा स्वागत अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी गई।

प्रातः से ही श्री सुहाने के मसुरहा वार्ड स्थित निवास पर लोगों का समूह बधाई देने पहुंचने लगा था ढोल नगाड़े के साथ भगवान श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के दर्शन कर आजाद चौक से मैहर जिला मुख्यालय रवाना किया गया।
वे गहोई पंचायती सत्संग भवन ट्रस्ट कटनी के अध्यक्ष भी हैं। इस दौरान सरपंच हजारी लाल नौगरहिया, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन,अशोक सेठिया, डा अशोक चौदहा, आशीष कंदेले, राकेश सुहाने, ओम प्रकाश टुडहा, पार्षद सचिन बहरे, धरमदास चौदहा, राज कुमार लहरिया, लकी कनकने, प्रमोद कस्तोर, प्रिंस छिरोल्या, अंशुल बहरे, नीरा सेठिया सहित बड़ी संख्या में गहोई समाज एवं स्नेहीजनों की उपस्थिति रही।







