कटनी(विवेक शुक्ला)। रंगनाथ नगर थाना अंतर्गत बरगवां स्थित एक खुली खदान में दीपावली से लापता एक युवक के कंकाल मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है तथा युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के आरोप के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
खदान में मिले कंकाल की रंगनाथनगर थाना पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
हत्या कर पत्थर व तार से बांधकर फेंकी दी थी खदान में लाश
युवकों ने प्रेमप्रसंग को लेकर युवक की हत्या कर दी थी तथा उसकी लाश को तार के सहारे पत्थर से बांधकर खदान में फेंक दी थी। रंगनाथनगर थाना अपराध क्रमांक 96/2021 धारा 302,201, 34 के तहत पुलिस ने नैन्सी स्कूल के पास वंशस्वरूप वार्ड निवासी 21 वर्षीय डब्लू उर्फ देव सोनखरे पिता हरिलाल सोनखरे व सुन्नू बक्सरिया पिता राकेश उर्फ बब्लू बक्सरिया को गिरफ्तार किया है।
रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नितिन कमल के मुताबिक 17 नवंबर 2020 को सूचनाकर्ता सुनीता कोरी थाना रंगनाथनगर में अपने लड़के अर्जून कोरी के गुम होने की सूचना दी। जिसके बाद 05 अप्रैल 2021 को भूमियान टोला स्थित अशोक गोयनका की पानी भरी खदान में मानव कंकाल पत्थर के दासे में तार से बंधा हुआ मिला था।
पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 96/2021 धारा 302, 201 कायम किया। मानव कंकाल के साथ टी शर्ट, अण्डर बेयर एवं बेल्ट फंसा मिला था। जिसके अनुसार गुमशुदा अर्जुन कोरी के परिजनों व्दारा मानव कंकाल को अर्जून कोरी का ही होना बताया।
जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति व्दारा हत्या कर शव को पत्थर के दासे में तार से बांध कर पानी में फेंक दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी व्दारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा व नगर पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया जो पुलिस टीम ब्दारा लोगो से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी एकत्र की गई तथा सायबर टीम की मदद ली गई। जिसमें तथ्य आये कि मृतक अर्जुन कोरी आंचल सोनखरे नामक लड़की से प्रेम करता था किन्तु आंचल के भाई डब्बू उर्फ देव सोनखरे को पसंद नहीं था।
जिससे अर्जून कोरी व डब्बू सोनखरे की आपसी बुराई चलती थी। जानकारी मिलने पर पुलिस व्दारा इस दिशा में कार्य किया गया जिससे हत्या का खुलासा हुआ। बताया जाता है कि 16 नवंबर 2020 के शाम करीबन 07-07:30 बजे आंचल के घर के पीछे तरफ अर्जून कोरी ताका झांकी कर रहा था ।
जिसे डब्बू उर्फ देव ने देखकर दौड़ाया तो अर्जून पीछे पानी की खदान में कूद गया और तैर कर खदान के किनारे आकर बैठ गया। तब डब्बू उर्फ देव बगल में रहने वाले रिश्ते के भाई राहुल बक्सरिया को साथ में लेकर खदान किनारे अर्जून के पास गया और दोनो ने मिलकर अर्जुन कोरी के महत्वपूर्ण भागो में हाथ घूसा, लात से लगातार मार कर हत्या कर दिया तथा अर्जून के शव को पत्थर के दासे में तार बांध कर खदान के पानी में डाल दिये थे।
दोनो आरोपियों को गिरफ्तार करते हये बिजली तार व जीआई तार तथा मृत्तक अर्जुन कोरी का पर्स जिसे जमीन में गाढ दिये थे, जप्त किया गया। इस अंधी हत्या का पर्दाफाश करने व आरोपीगणों की गिरफ्तारी में रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नितिन कमल, साईबर सेल प्रभारी उनि नीरज दूबे, सउनि दिनेश तिवारी, प्रआर मनोज कोडापे, लालजी यादव, रामनारायण यादव, आर रामपाल बागरी, राहुल तिवारी, अमित सिंह, गणेश सिंह चौहान, नवीन शुक्ला, प्रशांत विश्वकर्मा, रामेश्वर, शुभम, चंदन, अभिषेक राय की सराहनीय भूमिका रही है। जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
बड़वारा पुलिस ने भी सुलझाई किशोरी की हत्या की गुत्थी
उधर बड़वारा थाना अंतर्गत ग्राम कांटी में घर में अकेली एक 15 वर्षीय किशोरी पूनम पिता पप्पू प्रजापति की धारदार हथियार से गला रेंत कर हत्या की वारदात की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में परिवार के ही एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है।
गौरतलब है कि ग्राम कांटी निवासी 15 वर्षीय पूनम प्रजापति पिता पप्पू प्रजापति बुधवार की सुबह घर पर अकेली थी।
परिजन खेत गए हुए थे। जब वे खेत से लौटे तो पाया कि घर के अंदर बेटी का शव पड़ा है। उसके गर्दन में गंभीर चोट है।
तत्काल पुलिस को सूचना दी। बड़वारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जिसमें पुलिस को सफलता मिल गई।

