katni

आज डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जाएगा कंकाल का सेम्पल

कटनी। रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडियन काफी हाउस के समीप स्थित खदान में दीपावली से लापता भठ्ठा मोहल्ला निवासी अर्जुन कोल का कंकाल मिलने के मामले में पुलिस जांच कर रही है। मंगलवार को कंकाल का पोस्टमार्टम कराया गया है।

रंगनाथ नगर थाना प्रभारी एस आइ नितिन कमल ने बताया कि पीएम कराया गया है। बुधवार को डीएनए के लिए सेम्पलिंग की जाएगी। सबसे पहले यह देखा जा रहा है कि वह कंकाल अर्जुन का है कि नहीं।

इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि अज्ञात बदमाशों ने युवक की हत्या कर पत्थर बांधकर उसे खदान में फेंक दिया था। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि खदान का पानी कम होने पर कंकाल बाहर आया है।

प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, जिसकी बारीकी से जांच कराई जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Back to top button