Site icon Yashbharat.com

Katni Crime Breaking जमीनी विवाद क़ो लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई पर चढ़ाया ट्रेक्टर इलाज दौरान मौत

IMG 20240825 WA0006

Katni Crime Breaking । संपत्ति बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद इतना गहरा हो गया कि बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को ट्रैक्टर से कुचल दिया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल छोटे भाई को इलाज के लिए जबलपुर के विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां विगत दिवस उसकी मौत हो गई।

डाक्टरों की लापरवाही से 10 वर्षों तक पेट में पड़ी रही कैंची

उक्त मामले को लेकर खितौली पुलिस ने पहले तो आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया, लेकिन अब छोटे भाई की मौत हो जाने के बाद धाराएं बढ़ाते हुए उसके खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

गैस सिलेंडर से लेकर बैंक चार्ज तक, 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये बड़े नियम

घटनाक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए खितौली चौकी प्रभारी के के पटेल ने बताया कि चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हदरेहटा में विगत 10 अगस्त की शाम लगभग साढ़े 5 बजे संपत्ति बंटवारे को लेकर महेश सिंह गौड़ के पुत्र आपस में विवाद कर रहे थे।

मिथुन राशि वालों के लिए 25 अगस्त का दिन: जानें क्या कहते हैं सितारे, कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक लाभ के योग

विवाद के दौरान आक्रोशित होकर महेश सिंह के बड़े बेटे 35 वर्षीय विजय सिंह ने आवेश में आकर अपने ही छोटे भाई 27 वर्षीय अशोक सिंह के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। घटना में अशोक के दोनों पैर ट्रैक्टर में बुरी तरह कुचल गए। घटना की जानकारी लगते ही खितौली पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाते हुए आरोपी बड़े भाई विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक विक्टोरिया अस्पताल में इलाज के दौरान विगत दिवस अशोक सिंह की मौत हो जाने के बाद अब पुलिस ने आरोपी बड़े भाई के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

Exit mobile version