katni

Katni Crime: शिक्षकों की सेवानिवृत्ति राशि Treasurer ने शेयर मार्केट में लगा दी, पहुँचा जेल

Katni Crime: शिक्षकों की सेवानिवृत्ति राशि Treasurer ने शेयर मार्केट में लगा दीक। टनी के कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बड़वारा विकासखंड अंतर्गत तीन शिक्षक अक्टूबर, नवंबर व दिसंबर में सेवानिवृत्त हुए थे। इन शिक्षकों के अर्जित अवकाश, नकदीकरण और बीमा की राशि का भुगतान कोषालय से पूर्व में कर दिया गया था।

फिर उन्हीं तीनों शिक्षकों के देयकों का भुगतान कोषालय के बाबू धीरज सिंह ने फर्जी बिल व जालसाजी करते हुए तीन अलग-अलग खातों में 28 लाख 89 हजार 552 कर दिया। इन तीन खातों में दो अहमदाबाद व एक प्रयागराज का है। ये तीनों खाते धीरज सिंह के परिचितों के हैं।
डिपार्टमेंटल इंक्वायरी में दोषी पाए जाने के बाद कलेक्टर ने सहायक ग्रेड 3 धीरज सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। एसपी कटनी सुनील कुमार जैन ने बताया कि आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर दिया गया।
पूछताछ में पता चला कि उसने कोषालय का पैसा शेयर मार्केट में लगा दिया था। जिस व्यक्ति के खाते में फंड ट्रांसफर किया गया, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी कटनी ने बताया कि पूरी रकम की रिकवरी हो गई है और सारा पैसा सरकारी खाते में वापस जमा करा दिया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम