katni Crime कार सवार युवकों का ट्रक से डीजल चुराते वीडियो CCTV में कैद
katni Crime कटनी में एक वीडियो cctv में कैद हुआ जिसमें दो युवकों को ट्रक से डीजल चुराते देखा जा सकता है। दरअसल बीती रात कुठला थाना क्षेत्र के लमतरा इंडस्ट्रीज एरिया में मैदा मिल के सामने खड़ी ट्रक सीजी- 04-पीजी-9855 से कार सवार युवक डीजल चुराकर फरार हो गए।
ट्रक से डीजल चुराते दो युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। आज सुबह जब चालक को चोरी का पता चला तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद भी कुठला थाना पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।

