katniLatest

Katni Corona Updates: कटनी में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच आज बड़ी राहत की खबर, रेपिड जांच में मिले 4 नए मरीज

कटनी। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच आज कटनी के लोगों को राहत की खबर मिली है। जिला चिकित्सालय में रेपिड एंटीजन टेस्ट से की गई जांच में आज केवल 4 मरीज सामने आए हैं।

चारों शहर के ही निवासी है। जानकारी के मुताबिक कल शनिवार को जिला चिकित्सालय में रेपिड एंटीजन टेस्ट से की गई जांच में न्यू एसीसी कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय युवक, न्यू एसीसी कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय महिला, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय पुरूष एवं मंगल नगर निवासी 45 वर्षीय पुरूष कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1197 पहुंच गई है। इसके अलावा अब तक 920 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दे दी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम