कटनी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर प्रचारक गोविंद ठाकुर के साथ एनकेजे पुलिस की कतिथ अभद्रता को लेकर भाजपा संघ अभाविप और संघ के आनुषंगिक संगठनों ने एनकेजे थाने पहुंच कर जम कर हंगामा किया। समाचार लिखे जाने तक हंगामा जारी था। विधायक सन्दीप जायसवाल महापौर शशांक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एनकेजे थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार नगर प्रचारक गोविंद ठाकुर संघ के कार्य मे एनकेजे में अपनी साइकिल से भृमण तथा कार्यक्रतयाओं से मिल रहे थे। इसी बीच एनकेजे टीआई वहां से निकले तथा श्री ठाकुर को रोक कर पूछताछ शुरू कर दी।
यही नहीं पुलिस उन्हें उठाकर थाने ले आई आरोप है कि बार बार बताए जाने के बावजूद पुलिस ने एक नहीं सुनी और थाने लाकर श्री ठाकुर से मारपीट भी की। खबर लगते ही संघ भाजपा समेत संघ से जुड़े अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता तथा भाजपा नेताओं ने थाना घेर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच चुके हैं । फिलहाल बातचीत जारी है। इकट्ठे कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

