katniमध्यप्रदेश

कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, जरूरतमंद बेटी के विवाह में बढ़ाया सहयोग का हाथ

कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, जरूरतमंद बेटी के विवाह में बढ़ाया सहयोग का हा

 

कटनी। रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य कर रही कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी ने एक बार फिर मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की है। सोसाइटी के सदस्यों ने एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में आर्थिक सहायता एवं आवश्यक गृहस्थी सामग्री उपलब्ध कराकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

सोसाइटी द्वारा कन्यादान स्वरूप विवाह में उपयोगी बर्तन, वस्त्र, श्रृंगार सामग्री तथा गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट किया गया। इसके साथ ही विवाह के खर्च में सहयोग हेतु नगद राशि भी प्रदान की गई। विवाह समारोह के दौरान सोसाइटी के सदस्य स्वयं उपस्थित रहे और पूरी व्यवस्था में परिवार का सहयोग करते हुए सेवा भाव का परिचय दिया।

सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल रक्तदान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना भी है। उनका कहना था कि एक बेटी का विवाह पूरे समाज की जिम्मेदारी है और इस पुनीत कार्य में सहयोग कर संस्था स्वयं को सौभाग्यशाली मानती है।

कन्या के परिजनों ने भावुक होकर सोसाइटी के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण विवाह कराना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन संस्था के सहयोग से यह शुभ कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

उल्लेखनीय है कि कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी रक्तदान शिविरों के आयोजन, जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के साथ-साथ कन्याओं के विवाह, शिक्षा एवं चिकित्सा सहायता जैसे सामाजिक कार्यों में भी लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है।

सहयोग करने वाले प्रमुख सदस्य:

मंजू शर्मा (अध्यक्ष, महिला विंग), शिखा खंपरिया, रश्मि अग्रवाल, पुष्पा ठाकुर, कोमल राय, मनीषा पुरवार, छाया सिंह, श्रुति सेठिया, सीता सोनी, पूजा खंपरिया, नेहा साहू, छवि गुप्ता, उषा अग्रवाल, आनंद पुरवार, संदीप रजक, धनश्री अग्रवाल एवं कविता पटेल रही l

Back to top button