कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज (Autonomous) में हर्षोल्लास के साथ ‘रंगोत्सव 2026’ का आयोजन रंगों से सराबोर रहे स्टूडेंड्स
कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज (Autonomous) में हर्षोल्लास के साथ ‘रंगोत्सव 2026’ का आयोजन रंगों से सराबोर रहे स्टूडेंड्स
कटनी -चड्ढा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज (स्वायत्त) (चड्ढा कॉलेज), कटनी में ‘होलि उत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया गया । यह आयोजन महाविद्यालय परिसर में उत्साह, रंगों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ।
महाविद्यालय प्राचार्य जय चढ्ढा के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के मध्य सौहार्द, सांस्कृतिक समरसता एवं भारतीय परंपराओं के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए विशेष आकर्षण के रूप में इंदौर के प्रसिद्ध डीजे वीके (Electronic Bollywood Punjabi DJ) द्वारा लाइव प्रस्तुति दी गई, जिसमें बॉलीवुड एवं पंजाबी संगीत की धुनों पर छात्र-छात्राएं रंगारंग प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड – सफेद (White) निर्धारित किया गया था, जिससे रंगोत्सव की छटा और भी आकर्षक बनेगी। आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं अनुशासन की विशेष व्यवस्था की गई थी, ताकि सभी विद्यार्थी सुरक्षित एवं मर्यादित वातावरण में उत्सव का आनंद ले सकें।
उक्त अवसर पर महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ राजीव खत्री, वेल वेदर इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर देवाशीष चढ्ढा, वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष शरद निरंकारी कला विभागाध्यक्ष डॉक्टर स्वाति चिरौलिया प्राचार्य विधि डॉक्टर गोपाल उपाध्याय कंप्यूटर विभाग के विभागध्यक्ष श्रीमती आराधना अग्रहरि, विधि विभागाध्यक्ष डाॅ रितिक साहनी आहूजा, माला उपाध्याय अतुल जैन , रितेश निगम, मुकेश गुप्ता समीप श्रीवास्तव, रवि यादव वीरेंद्र कुशवाहा, गगन गुप्ता प्रियंका गुप्ता ,श्रीमती रिचा डेगरे आकांक्षा सिंह तोमर, रोहिणी सिंह शिवानी मैडम शैलेश तिवारी एवं समस्त प्राध्यापकगण की गरिमा में उपस्थिति रही|








