Katni Accident गाय को बचाने के चक्कर में पलटा रेत लोड हाईवा, बाल बाल बचे लोग

wp 1702542405883

कटनी। कटनी के दुबे कालोनी में एक बड़ा हादसा होते बच गया।एनकेजे थाना अंतर्गत दुबे कालोनी मोड़ पर आज सुबह एक तेज रफ्तार रेत लोड हाईवा सडक़ पार कर रही गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गया।

wp 1702542417856

बताया जाता है कि अनियंत्रित होने के बाद हाईवा डिवाइडर व बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलट गया। हालांकि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों का कहना है कि अगर यह किसी यात्री वाहन को चपेट में लेता तो जानमाल का नुकसान होता गनीमत थी कि जहां ट्रक पलटा वहां उस वक्त कोई नहीं था।

इसे भी पढ़ें-  बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात 'अर्नब' हुआ 'अत्यंत भीषण': 28 अक्टूबर की सुबह बापटला-विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराएगा; 140 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं