Site icon Yashbharat.com

Katni: 500 लोगों की सेम्पलिंग का टारगेट

yashbharat breaking

कटनी। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढऩे के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने भी सेम्पलिंग की रफ्तार बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक अब जिले में हर दिन करीब 500 लोगों के सेम्पल लेकर जांच की जाएगी।

जिसमे 350 सेम्पल मेडिकल कॉलेज जबलपुर भेजे जाएंगे और 150 सेम्पल की जांच रेपिड एंटीजन टेस्ट से की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप मुढिय़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

जिसके चलते राज्य सरकार के निर्देश पर अब हर दिन 500 लोगों की कोरोना जांच किए जाने का लक्ष्य दिया गया है। सीएमएचओ ने बताया कि जिला चिकित्सालय के साथ ही जिले के प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं विजयराघवगढ़ हॉस्पिटल में रेपिड एंटीजन टेस्ट से संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है। रेपिड एंटीजन टेस्ट की जांच रिपोर्ट उसी दिन मिल  जाती है,

जबकि मेडिकल कॉलेज जबलपुर से जांच रिपोर्ट तीसरे दिन मिलती है। सीएमचओ ने बताया कि शनिवार को 299 और रविवार को 114 सेम्पल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर भेजे गए हैं। जिसकी रिपोर्ट आज शाम तक मिलने की उम्मीद है। विदित हो कि जिले में हर दिन कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या 2600 को पार कर गई है। एक्टिव मरीजों का आंकड़ा दो सौ के ऊपर पहुंच गया है। ऐसी स्थिति में सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को हर दिन 500 लोगों  की सेम्पलिंग के निर्देश दिए

Exit mobile version