Tuesday, May 26, 2026
Latest:
katni

Katni : सरावगी होटल के बारजे में बोर्ड लगाना महंगा पड़ा व्यापारी को

होटल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
कटनी। मकान मालिक के बारजे में जबरन प्रतिष्ठान का बोर्ड लगाना मेनरोड के एक व्यापारी को महंगा पड़ गया। मकान मालिक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कारोबारी के विरूद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मेनरोड स्थित श्रीमति अलका सरावगी के स्वामित्व वाली सरावगी होटल के भूतल पर स्थित एक दुकान में सुबोध अग्रवाल की किराए से मार्डन मशीनरी नामक प्रतिष्ठान है। सुबोध अग्रवाल गतदिवस प्रतिष्ठान का एक इलेक्ट्रानिक बोर्ड बनवाकर लाया और उसे सरावगी होटल के बारजे पर ड्रील मशीन से लगवाने लगा। जिस पर होटल मालिक अलका सरावगी के द्धारा आपत्ति की गई तो सुबोध अग्रवाल ने श्रीमति अलका सरावगी सहित उनके होटल स्टाफ के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई और जबरन बोर्ड को लगा भी दिया गया। इस बात की शिकायत अलका सरावगी के द्धारा कोतवाली प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा से की गई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी कारोबारी सुबोध अग्रवाल के विरूद्ध धारा 294, 506, 425, 427 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply