Site icon Yashbharat.com

Katni: सफर के दौरान बस में गुमा महिला यात्री का पर्स, बरही पुलिस की तत्परता से मिला, जानिए पूरा मामला

23 08 2020 delhi to london bus route 20659379

कटनी। सफर के दौरान बस में गुम हुए महिला यात्री के पर्स को बरही पुलिस ने चंद घंटों में खोजा और वापस किया है।

इस संबंध में बरही थाना प्रभारी संदीप अयाची ने बताया कि ग्राम नंदावन निवासी निर्मला सिंह पति विजय बहादुर सिंह का पर्स गतदिवस सफर के दौरान बस में गुम हो गया। बस से उतरने के बाद महिला को अपने पर्स के गुम होने की जानकारी लगी।

पर्स में मंगलसूत्र, कान के झुमके, मोबाइल सहित लगभग 60 से 70 हजार रूपए कीमती सामान रखा था। पत्नी से पर्स होने की जानकारी मिलने के बाद पति विजय बहादुर सिंह ने पहले डायल-100 और बाद में इसकी सूचना बरही थाना प्रभारी संदीप अयाची को दी। सूचना मिलते ही बरही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ सक्रिय हुए और पहले बस का पीछा किया करके उसको रोका लेकिन बस में पर्स नहीं मिला।

जिसके बाद पुलिस ने पर्स के अंदर रखे मोबाइल नंबर 7405934300 की लोकेशन ट्रेस कराई तो एक बुजुर्ग के पास पर्स मिल गया। बुजुर्ग ने बताया कि यह पर्स उसके पास धोखे से आ गया था और वह संपर्क न होने के कारण इसकी जानकारी नहीं दे सका।

बुजुर्ग का यह भी कहना था कि यह पर्स वो पुलिस तक पहुंचता इसके पूर्व ही पुलिस उसके पास आ गई। इस प्रकार महिला यात्री निर्मला सिंह का बस में गुमा पर्स उसे सकुशल वापस मिल गया।

जिसके बाद महिला निर्मला सिंह उसके पति विजय बहादुर सिंह ने बरही थाना प्रभारी संदीप अयाची व उनकी पूरी पुलिस टीम का धन्यवाद किया।

 

Exit mobile version