Site icon Yashbharat.com

Katni: रोजगार सहायकों ने ठरका डेम में किया जल सत्याग्रह

rojgar sahayak satyagraha n

कटनी। रोजगार सहायकों ने 1 सूत्रीय मांग को लेकर छठवें दिन ग्राम गुबराधरी के ठरका डेम में जल सत्याग्रह करके सरकार से अपने वचन पत्र अनुसार नियमतीकरण करने की मांग की। रोजगार सहायक प्रदेशाध्यक्ष, जीआरएस मसीहा रोशन सिंह परमार एवं कटनी जिलाध्यक्ष शिवमोहन सिंह बघेल के आव्हान पर ब्लाकाध्यक्ष सुनील दाहिया ने कहा कि सरकार हमे नियमित नहीं करती है तो कल 23 अक्टूबर को प्रदेश के 313 ब्लाकों के 23 हजार जीआरएस भोपाल में शक्ति प्रदर्शन कर जेल भरो आंदोलन करेंगे। जिला सचिव सपन चतुर्वेदी ने बताया कि आज 22 अक्टूबर को विध्यांचल एक्सप्रेस एवं रेवांचल एक्सप्रेस से रोजगार सहायक भोपाल रवाना होंगे। जल सत्याग्रह में सुनील दाहीया, राजेश राय, अजीत साहू, प्रवीण तिवारी, रामनरेश भूमिका, विवेक चतुर्वेदी, नागेन्द्र पटेल, महेंद्र चौधरी, नसीम खान, विजय पटेल, मनोज पटेल, सपन चतुर्वेदी, गणपद विश्वकर्मा, सुखदास पाल, राजेश कोल, नोखेलाल पटेल, प्रियंक राय, देवराज सिंह, पंकज उरमलिया, विजय हल्दकार, आशीष सोनी, अभिषेक त्रिपाठी, बारे चौधरी, शैलेश मिश्रा, अविनिश गौतम, कंधी पटेल, हरिशंकर विश्वकर्मा, रामदयाल सोनी, परषोत्तम कोल, रामगोपाल मिश्रा, आशीष विश्वकर्मा, शिवप्रसाद पटेल, मनीष दुबे व अन्य सभी साथी उपस्थित रहे।

Exit mobile version