FEATUREDkatni

KATNI महापौर शशांक श्रीवास्तव की उपलब्धि, ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के “नेशनल सेकेट्री’ चुने गए

आगरा/ कटनी। कटनी महापौर शशांक श्रीवास्तव को ऑल इंडिया मेयर काउंसिल का नेशनल सेकेट्री (सचिव) नियुक्त किया गया है। देशभर के 350 से ज्यादा शहरों के महापौर के इस राष्ट्रीय संगठन का सचिव चुना जाना निःसन्देह कटनी जिले के लिए गौरव की बात है।

गौरतलब है कि मेयर काउंसिल के आगरा में हुए अधिवेशन के दौरान कटनी महापौर ने देश भर के मेयर्स के सामने आने वाली चुनोतियों तथा शहर विकास में महापौरों को और अधिक सशक्त व अधिकार सम्पन्न बनाने के लिए अपने प्रभावी उद्बोधन से देशभर के महापौरों का ध्यान खींचा था।

IMG 20190728 WA0031

मेयर श्री श्रीवास्तव देश के कई राज्यों में महापौर को अधिकार सम्पन्न बनाने अनुच्छेद 74 को अनिवार्यतः लागू करने पर बेबाक बयानी से काफी चर्चाओं में रहे। उत्तर प्रदेश की स्थानीय मीडिया ने शशांक श्रीवास्तव की इस बात को काफी तवज्जो देते हुए। अनुछेद 74 पर को पहली बार समझा। साथ ही इसे देशभर में लागू करने को लेकर गम्भीरता से पक्ष रखा।

IMG 20190728 WA0043

आगरा में हुए इस अधिवेशन के बाद काउंसिल के नए अध्य्क्ष आगरा के मेयर नवीन जैन ने भी पदभार ग्रहण किया। श्री जैन ने आज अपनी कार्यकारणी घोषित की जिसमे कटनी महापौर शशांक श्रीवास्तव को काउंसिल के सचिव नियुक्त किया है।

काउंसिल एक नजर में

यह संगठन अखिल भारतीय स्तर पर काम करने वाला संगठन है जो देशभर के 350 से ज्यादा मेयर्स का संगठन है। इसके माध्यम से नगरीय निकायों का अधिकार सुरक्षित हो और नगर सरकार सक्षम रूप से नगर विकास के लिए काम करें इसके लिए अनुच्छेद 74 लागू करने के लिए कृत संकल्पित है, जो देश के कई भागों में आज भी लागू नहीं है। आगरा सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन नवीन जैन आगरा महापौर का हुआ था और आज उन्होंने अपनी कार्यकारिणी बनाई जिसमें कटनी महापौर श्री शशांक श्रीवास्तव को सम्मानजनक दायित्व दिया जो आने वाले समय में अखिल भारतीय स्तर पर मध्यप्रदेश और कटनी का प्रतिनिधित्व करेंगे इसके पूर्व  ग्वालियर मेयर विवेक शेजवलकर काउंसिल के अध्यक्ष थे जो वर्तमान में सांसद हैं।

सांसद बनने के बाद श्री शेजवलकर ने स्वयं पद छोड़ने की इच्छा जाहिर की थी जिसके बाद नवीन जैन को अध्यक्ष चुना गया।

 

 

Leave a Reply

Back to top button