katni

KATNI: पुलिस और प्रशासन जांच करते रहे, भूमाफिया ने हरे-भरे पेड़ों का सफाया कर दिया

कटनी। तहसीलदार, आरआई, माधवनगर पुलिस जाँच करती रही और रातों रात भूमाफिया द्वारा एक सैकड़ा हरेभरे पेड़ काटने के बाद अब प्लॉट को समतल किया जा रहा है।

IMG 20190906 WA0028

करोड़ों रुपये मूल्य की बेशकीमती जमीन पर कब्जा । तीन दिनों पहले माधवनगर क्षेत्र में ACE कैडलरी रिफेक्ट्री (पुरानी ACC )के पार्किंग यार्ड व कैम्प के बंगला लाइन से लगे माइंस के लीज एरिया में भूमाफिया द्वारा बेसकीमती 25 हजार वर्ग फ़ीट जमीन में लगें एक सैकड़ा पेड़ों को काट दिया गया था।

IMG 20190906 WA0029

स्थानीय जागरूक नागरिकों द्वारा मामला उठाये जाने पर समाचार पत्रों द्वारा प्रमुखता से खबर को छापा गया लोगों द्वारा माधवनगर पुलिस एवं नजूल तहसीलदार से शिकायत की गई जिसकी जांच जा रही है ।

IMG 20190906 WA0031

इस अवैध कब्जे की कार्यवाही की जांच रिपोर्ट आरआई द्वारा तहसीलदार को दी जानी थी पर बेख़ौफ़ माधवनगर के भूमाफिया द्वारा कल रात माधवनगर थाने के ठीक पीछे से जेसीबी मशीन व डम्फर के माध्यम से अवैध उत्खनन करते हुए बाक्साइड चोरी कर थाने से 350 मीटर दूर उक्त प्लॉट को भरते हुए लेविल करने की कार्यवाही शुरू की गई।

भूमाफिया को शायद कटनी में कानून का भय नही है जागरूक नागरिकों द्वारा जिला कलेक्टर से इस मामले में तत्काल कठोर कार्यवाही की मांग की जा रही है ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply