katniLatestमध्यप्रदेश
Katni पांच उपनिरीक्षको को पदोन्नति, बने टीआई, SP ने लगाए स्टार

Katni। पुलिस के पांच उपनिरीक्षको को पदोन्नति का लाभ मिला है। गुरुवार को एसपी अभिजीत रंजन ने उपनिरीक्षक पद से कार्यवाहक निरीक्षक हुए अधिकारियों को स्टार लगाकर पदोन्नति का लाभ दिलाया।
एसपी अभिजीत रंजन ने अधिकारियों से पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि हमारे पास बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है, किसी पीड़ित को न्याय दिलाये। अपने सेवाकाल के दौरान हमेशा बेहतर काम करते हुए अपनी अलग पहचान बनाएं।
इस अवसर पर उन्होंने पदोन्नत हुए अधिकारियों को निरीक्षक पद के स्टार लगाए। मौके पर एएसपी मनोज केडिया मौजूद रहे। गौरतलब है कि उपनिरीक्षक नितिन कमल, रेणू त्रिपाठी, हरबचन कुडापे, गायत्री गुप्ता, अनिल काकडे को कार्यवाहक निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है।








