Site icon Yashbharat.com

Katni : नकली अंगूठी गिरवी रखते बंटी-बबली गिरफ्तार

katni police news


सराफा कारोबारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

कटनी। सराफा बाजार स्थित एक सराफा दुकान में सोने की नकली अंगूठी गिरवी रखना एक दंपत्ति को महंगा पड़ गया। जांच में अंगूठियां नकली होने पर इस बात की खबर सराफा कारोबारी ने पुलिस से कर दी और पुलिस ने दंपत्ति को अपना मेहमान बना लिया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो नकली सोने के अंगूठी को भी जप्त किया है। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सराफा बाजार स्थित वेद प्रकाश सोनी की दुकान में पति-पत्नी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी सितारा उर्फ नफीस फातमा व सिराजुद्दीन दो अंगूठी लेकर पहुंचे थे। दोनों के द्वारा दुकान संचालक से कहा गया कि उन्हें रुपयों की आवश्यकता है इसलिए दो सोने की अंगूठी गिरवी रख लें और 15 हजार रुपए दे दें। जिस पर दुकान संचालक ने पति-पत्नी द्वारा दी गई अंगूठी की जांच की गई। जांच के दौरान दुकान संचालक को पता चला कि दोनों अंगूठी नकली है। इस बात की जानकारी दुकान संचालक द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर जांच की गई। जिसके बाद दम्पत्ति को थाने ले आया गया। पुलिस ने दोनों सोने की अंगूठी को जप्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने में कोतवाली प्रभारी कोतवाली विजय कुमार विश्वकर्मा, एएसआई दिनेश तिवारी, प्रधान आरक्षक रमेश शरण, आरक्षक नितिन जायसवाल, नंदन, शशिकांत करौसिया, आशीष, लोकेन्द्र सिंह, उदय पाल, अलका खटीक की भूमिका सराहनीय रही। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार के निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा और नगर पुलिस अधीक्षक एम.पी.प्रजापति के मार्गदर्शन में की गई।

Exit mobile version