katni

Katni: थ्रेसर में फंसकर कटा महिला का हाथ, जिला अस्पताल रिफर

कटनी। विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुन्नौर में गेहूं की गहाई करते समय एक महिला थ्रेसर की चपेट में आ गई, जिसमें उसका हाथ कट गया है। जानकारी के अनुसार अहिल्याबाई रघुवंशी पति गणेश रघुवंशी निवासी घुन्नौर मंगलवार को गहाई करवा रही थी तभी वह थ्रेसर की चपेट में आ गई और उसका एक हाथ कंधे के पास से पूरी तरह से कट गया है। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रिफर किया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम