FEATUREDkatni

Katni: कुल्हाड़ी मार कर ग्रामीण की हत्या, आरोपी अज्ञात, तलाश में जुटी पुलिस

कटनी। बरही थाना अंतर्गत ग्राम मेंड़रा में 50 वर्षीय प्रौढ़ संपत सिंह गौड़ की नृशंस हत्या कर दी गई ।

बरही थानाक्षेत्र के खितौली चौकी क्षेत्र के ग्राम मेंड़रा की यह वारदात है। घटना के पीछे मामूली विवाद कारण बताया जा रहा है। हत्या के आरोपी फिलहाल अज्ञात हैं। पुलिस के अनुसार कुछ कुल्हाड़ी से वार कर अज्ञात हत्यारे ने वारदात को अंजाम।

मौके पर एसडीओपी शिखा सोनी, एफएसएल अधिकारी डाक्टर अवनीश सिसोदिया, थाना प्रभारी अंकित मिश्रा सहित पुलिस अमला पहुंच कर रहा मामले की पड़ताल  कर रहा है।

Back to top button