Tuesday, May 12, 2026
Latest:
katniLatest

Katni: कार में सवार हमलावरों ने आदर्श कॉलोनी में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

कटनी। कोतवाली थाना अंतर्गत आदर्श कॉलोनी में आज 13 मई की शाम एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल युवक का प्रारंभिक उपचार करने के बाद उसे रिफर कर दिया। जिसके बाद युवक को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएसपी शशिकांत शुक्ला ने बताया कि युवक के प्रारंभिक बयान दर्ज कर लिए गए है। तीन आरोपियो के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। आरोपियो की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।

नगर पुलिस अधीक्षक शशिकान्त शुक्ला के मुताबिक आदर्श कॉलोनी में राहुल सिंह नामक युवक पर बोलेरो में सवार आरोपियो ने गोली चलाई। गोली कमर के निचले हिस्से में लगी है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही। एमजीएम अस्पताल में युवक का इलाज किया जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में जिन आरोपियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है उनमें मनीष, मोनू और मुन्नू नामक युवकों का नाम शामिल है। आरोपियो की तलाश की जा रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम