Latest

Katni अच्छी खबर: आज फिर संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक, 553 सेम्पल की रिपोर्ट में 177 पॉजीटिव केस, 227 ने दी कोरोना को मात

कटनी। जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है। हर दिन करीब 500 से 600 के बीच सेम्पल जांच के लिए भेजे रहे हैं। इसमे 200 से कम पॉजीटिव केस मिल रहे हैं।

जिससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। पिछले तीन दिनों से हर दिन 200 से कम पॉजीटिव केस मिल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जिले में पिछले 24 घंटे में 177 नए पॉजीटिव केस मिले हैं।

इसमे रेपिड एंटीजन टेस्ट की 419 सेम्पल की रिपोर्ट में 92 और मेडिकल कॉलेज जबलपुर से मिली 134 सेम्पल की रिपोर्ट में 85 केस शामिल है।

इस तरह कुल 553 सेम्पल की रिपोर्ट में 177 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस तरह जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 6042 हो गई है।

बीते 24 घंटे में 221 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। अपै्रल के महीने में मिले 3530 पॉजीटिव केस में से 2044 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

जिले में एक्टिव केस की संख्या 1637 हैं, जिसमे से 241 को जिला चिकित्सालय द्वारा संचालित कोविड केयर सेंटर और निजी अस्पतालों में भर्ती करते हुए इलाज किया जा रहा है। इसी तरह 1396 मरीज होम आईसोलेशन में हैं।

Back to top button