Latest

Kamla Heros: जिसने दुनिया के सामने रखी थी हमास की हैवानियत, उस बंधक से मिलीं कमला हैरिस

Kamla Heros: जिसने दुनिया के सामने रखी थी हमास की हैवानियत, उस बंधक से मिलीं कमला हैरिस

Kamla Heros: जिसने दुनिया के सामने रखी थी हमास की हैवानियत, उस बंधक से मिलीं कमला हैरिस।। जिसने दुनिया के सामने रखी थी हमास की हैवानियत, उस बंधक से मिलीं कमला हैरिस।

इजराइली महिलाओं की खून से लथपथ तस्वीरें

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बताया कि हमास के 7 अक्टूबर के हमले के बाद उन्होंने अगवा की गई इजराइली महिलाओं की खून से लथपथ तस्वीरें देखीं थी।

उनके बाद उन्हें पता चला कि हमास के आतंकियों ने नोवा संगीत समारोह में सामूहिक बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दिया था. उन्होंने बताया कि महिलाएं नग्न अवस्था में पाई गई थी उनके हाथ पीछे बंधे हुए थे और उनके सिर में गोली मारी गई थी।

गाजा में इजराइली सेना का कहर जारी है. लगातार हो रहे हमलों से गाजा और राफा शहर में तबाही मची हुई है. तमाम कोशिशों के बावजूद भी ये जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सोमवार को एक इजराइली वकील से मुलाकात की यह वहीं वकील है जिसने गाजा में बंधक बनाए जाने के दौरान सार्वजनिक रूप से यौन उत्पीड़न का खुलासा किया था।

दरअसल उपराष्ट्रपति दुनिया भर में संघर्ष-संबंधी यौन हिंसा को कम करने के प्रयासों पर प्रकाश डालने वाले कार्यक्रम की मेजबानी कर रही थी. इस कमला हैरिस ने कहा कि उन्होंने अमित सौसाना से बात की थी जिन्हें 7 अक्टूबर को हमास ने इजराइल पर हमला करने के दौरान उनके घर से अपहरण कर लिया था. दरअसल सौसाना ने द न्यूयॉर्क टाइम्स को पूरे मामले में विस्तार से बताया था कि नवंबर में युद्ध विराम के दौरान अन्य बंधकों के एक समूह के साथ रिहा होने से पहले गाजा में कैद के दौरान उनके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था।

महिलाओं की खून से लथपथ तस्वीरें देखीं’

कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बताया कि हमास के 7 अक्टूबर के हमले के बाद उन्होंने अगवा की गई इजराइली महिलाओं की खून से लथपथ तस्वीरें देखीं थी. उनके बाद उन्हें पता चला कि हमास के आतंकियों ने नोवा संगीत समारोह में सामूहिक बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दिया था. उन्होंने बताया कि महिलाएं नग्न अवस्था में पाई गई थी उनके हाथ पीछे बंधे हुए थे और उनके सिर में गोली मारी गई थी.

कमला हैरिस ने इजराइल हमास युद्ध में यौन हिंसा के आरोपों का विवरण तब दिया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन गाजा में लड़ाई को रोकने के लिए एक और युद्ध विराम करने की कोशिश में लगे हुए हैं. हैरिस ने हमास से अमेरिका समर्थित युद्धविराम प्रस्ताव को स्वीकार करने का आग्रह किया है. उपराष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने पूर्व इजराइली बंधकों से उन कहानियों के बारे में सुना है जो उन्होंने कैद के दौरान देखी और सुनी.

‘सौसाना ने यौन हिंसा के बारे में बताया’

कमला हैरिस ने कहा कि उन्होंने सौसाना से बात की जिन्होंने हमास द्वारा बंदी बनाए जाने के दौरान यौन हिंसा के बारे में बताया और बहादुरी से सामने आई हैं. हैरिस ने कहा उन्हें डर है कि जैसे जैसे बंधकों को रिहा किया जाएगा. ऐसी और भी गवाहियां सामने आएंगी और बढ़ेंगी. हैरिस ने ये भी कहा कि हम आगे नहीं देख सकते और हम चुप नहीं रहेंगे.

हमास का आरोपों से इनकार

हालांकि हमास ने 7 अक्टूबर को हमले के दौरान लोगों या उसके बाद से बंधक बनाए गए लोगों के साथ यौन उत्पीड़न से इनकार किया है. लेकिन मार्च में जारी संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में यह बात साफ तौर पर बताई गई है कि 7 अक्टूबर को हमले के दौरान महिलाओं के साथ बलात्कार, यौन उत्पीड़न और उनके साथ अन्य क्रूर और अमानवीय व्यवहार किया गया था.

Back to top button