Latest

JPSC Paper Leak & Scam: JPSC परीक्षा में धांधली की आंच! पूर्व अध्यक्ष खियांगटे से CID की 9 घंटे पूछताछ, 10 आरोपी गिरफ्तार

JPSC Paper Leak & Scam: JPSC परीक्षा में धांधली की आंच! पूर्व अध्यक्ष खियांगटे से CID की 9 घंटे पूछताछ, 10 आरोपी गिरफ्तार

JPSC Paper Leak & Scam: JPSC परीक्षा में धांधली की आंच! पूर्व अध्यक्ष खियांगटे से CID की 9 घंटे पूछताछ, 10 आरोपी गिरफ्तार

रांची: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के मामलों के बीच झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा भी भारी विवादों के घेरे में आ गई है। ओएमआर (OMR) शीट में गड़बड़ी, पारदर्शिता की कमी और रिजल्ट में अनियमितता के आरोपों के बाद मामले की जांच कर रही सीआईडी (CID) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

मंगलवार को सीआईडी ने जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांगटे को तलब कर करीब 9 घंटे तक कड़ी पूछताछ की। कार्यालय पर सीआईडी की छापेमारी के बाद खियांगटे ने पिछले हफ्ते ही अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें बुधवार को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Gwalior Zoo News: ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन मीरा के नन्हें शावकों के लिए अभी और इंतजार; उमस और गर्मी बनी बाधा

 9 घंटे चले सवाल-जवाब, मीडिया के सवालों पर साधी चुप्पी

  • समन पर पहुंचे रांची दफ्तर: पूर्व अध्यक्ष एल खियांगटे सुबह 11 बजे सीआईडी के रांची स्थित मुख्यालय पहुंचे और रात करीब 8 बजे बाहर निकले।

  • मीडिया से दूरी: सीआईडी दफ्तर से बाहर निकलने के बाद पत्रकारों द्वारा पूछे गए तीखे सवालों पर उन्होंने चुप्पी साध ली और बिना कोई बयान दिए निकल गए।

  • ‘स्वेच्छा से दिया इस्तीफा’: खियांगटे का दावा है कि उन्होंने किसी दबाव में नहीं बल्कि निष्पक्ष जांच का रास्ता साफ करने के लिए स्वेच्छा से पद छोड़ा है। उनका कहना है कि परीक्षा तय नियमों के तहत ही आयोजित की गई थी।

 कट-ऑफ गायब, कम अंक वाले पास: अभ्यर्थियों के गंभीर आरोप

2 जुलाई को जारी 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के रिजल्ट के बाद अभ्यर्थियों ने बड़ा आंदोलन छेड़ा था। अभ्यर्थियों के मुख्य आरोप हैं:

  1. पारदर्शिता का अभाव: न तो अभ्यर्थियों को उनके अंक बताए गए और न ही कट-ऑफ मार्क्स सार्वजनिक किए गए।

  2. मूल्यांकन में धांधली: ज्यादा नंबर का दावा करने वाले अभ्यर्थी फेल हो गए, जबकि कम नंबर का दावा करने वालों का चयन हो गया।

  3. मुख्य परीक्षा स्थगित: विवाद गहराने पर जेपीएससी ने 25 से 27 जुलाई के बीच होने वाली मुख्य (Mains) परीक्षा को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया है।JPSC Paper Leak & Scam: JPSC परीक्षा में धांधली की आंच! पूर्व अध्यक्ष खियांगटे से CID की 9 घंटे पूछताछ, 10 आरोपी गिरफ्तार

CID की रेड और 10 आरोपियों की गिरफ्तारी

झारखंड सरकार द्वारा जांच सीआईडी को सौंपे जाने के बाद एजेंसी ने परीक्षा से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड और ओएमआर शीट को जब्त कर लिया है। इस फर्जीवाड़े में सीआईडी अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें जेपीएससी के कर्मचारी, परीक्षा संचालन करने वाली एजेंसी TDPL के अधिकारी और अन्य बिचौलिए शामिल हैं।

Back to top button