Job’s in Mining MP खनिज अधिकारी के श्रेणी एक व दो के पदों पर भर्ती में अब अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण

images 74

Job’s in Mining MP खनिज अधिकारी के श्रेणी एक व दो के पदों पर भर्ती में अब अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।साथ ही ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए सीधी भर्ती के पदों पर 10 प्रतिशत आरक्षण का भी प्रविधान कर किया गया है। खनिज साधन विभाग ने श्रेणी एक व दो के पदों की पूर्ति के लिए सीधी भर्ती और पदोन्नति से भरी जाने वाली दोनों ही प्रक्रिया में आरक्षण निर्धारित किया है।

संशोधन की अधिसूचना जारी Job’s in Mining MP

खनिज विभाग ने इसके लिए 58 साल पुराने मध्य प्रदेश भौमिकी तथा खनिकर्म (श्रेणी एक व दो) भर्ती नियम 1965 में संशोधन की अधिसूचना जारी कर दी है।

27 प्रतिशत कर दिया आरक्षण

पहले इन पदों पर भर्ती में अन्य पिछड़ा वर्ग को 14 प्रतिशत आरक्षण का प्रविधान था, जिसे अब 27 प्रतिशत कर दिया है। इसके अलावा भर्ती नियम में शारीरिक रूप से विकलांग वर्ग के स्थान पर दिव्यांगजन स्थापित किया गया है।

इसे भी पढ़ें-  शहर में पार्किंग के लिए जगह नहीं, कोतवाली थाने का परिसर बैरिकेडिंग लगाकर बंद! त्योहारों की भीड़ में आम जनता आखिर कहां खड़े करे वाहन? देशभक्ति और जनसेवा का संकल्प लेकर काम करने वाली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल, खाली पड़े थाना परिसर का उपयोग आम नागरिकों के लिए क्यों नहीं?