Site icon Yashbharat.com

jobs Alert स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम के 318 स्कूलों में 9,117 पदों पर भर्ती की जाएगी

interviews job

interviews job

jobs Alert से सम्बंधित एक महत्वपूर्ण खबर है। छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम के 318 स्कूलों में 9,117 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती के लिए नियमावली जारी की है। सभी पद स्कूल शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति पर ही भरे जाएंगे। प्रत्येक स्कूल के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में एक सोसायटी का गठन किया गया है। इन स्कूल के संचालन के लिए गठित सोसायटी को भर्ती और स्कूल संचालन के अधिकार हस्तांतरित किए गए हैं।
318 स्कूलों में से सबसे अधिक दंतेवाड़ा में 54, बस्तर में 43, कोरबा में 37, कांकेर और रायगढ़ में 30-30, बीजापुर में 22, सुकमा में 18, दुर्ग और बिलासपुर में 13-13 स्कूलों को स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा।
इन पदों पर लाएंगे प्रतिनियुक्ति पर
स्कूलों में प्राचार्य, उप प्राचार्य, व्याख्याता, प्रधान पाठक (प्राइमरी और मिडिल स्कूल), शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक, सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला), ग्रंथपाल, लेखापाल और सहायक ग्रेड-02, सहायक ग्रेड-03, भृत्य, चौकीदार एवं अंशकालीन सफाई कर्मी के पद पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए राज्य शासन द्वारा सोसायटी को पद अंतरित कर दिए गए हैं।
Exit mobile version