Technology

JIO 4जी फीचर फोन का प्रॉडक्शन बंद करने को लेकर कंपनी ने दिया ये जवाब

रिलायंस जियो के 4जी फीचर फोन को लेकर खबरें आ रही थीं कि कंपनी ने इस फोन का प्रॉडक्शन बंद कर दिया है, लेकिन कंपनी ने अब इस खबर को लेकर साफ कर दिया है कि कंपनी जियो के 4जी फीचर फोन का प्रॉडक्शन बंद नहीं कर रही है। कंपनी अपने 4जी फीचर फोन देने के वादे पर कायम है। करीब 60 लाख लोगों ने जियो 4जी फीचर फोन की प्री बुकिंग की थी। जिन लोगों ने फोन बुक किया था उन सभी को फोन मिलेगा। साथ ही कंपनी की तरफ से यह भी कहा गया है कि जियो के 4जी फीचर फोन की प्री बुकिंग की अगली तारीख की घोषणा भी जल्द की जाएगी।

गौरतलब है कि 30 अक्टूबर को ऐसी खबरें आई थीं कि कंपनी ने एयरटेल और वोडाफोन को टक्कर देने के लिए जियो के 4जी फीचर फोन का प्रॉडक्शन बंद कर दिया है। कंपनी एंड्रॉयड स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि वोडाफोन ने हाल ही में  Micromax Bharat 2 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वोडाफोन ने इसकी प्रभावी कीमत को 999 रुपए रखा है। इस फोन को लेने के लिए 2,899 रुपए देने होंगे। इसके बाद कंपनी इस स्मार्टफोन पर 1,900 रुपए का कैशबैक देगी। मतलब कैशबैक मिलने के बाद फोन की कीमत 999 रुपए रह जाएगी।

Leave a Reply

Back to top button