Jio का मानसून हंगामा ऑफर लेने के लिए चाहिए होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

Reliance Jio 4G Preview Offer

नई दिल्ली । हाल ही में रिलायंस जियो द्वारा शुरू किये गए जियोफोन मानसून हंगामा ऑफर की बाजार में धूम है। इसके तहत यूजर्स पुराना फीचर फोन देकर नया जियोफोन मात्र 501 रुपये में खरीदा सकते हैं। हालाकि कंपनी ने मोबाइल एक्सचेंज करने के लिए कई शर्ते भी रखी है। इनके पूरा न होने पर आपको जियोफोन को बदलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

इस ऑफर की शुरुआत 21 जुलाई से हो चुकी है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को किन डॉक्यूमेंट्स की जरुरत होगी इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैँ।

जियोफोन लेने के लिए चाहिए होंगे ये डॉक्यूमेंट्स:

– सबसे पहले आपको अपना पुराना फीचर फोन लेकर अपने नजदीकी जियो रिटेल स्टोर पर जाना होगा। आपका पुराना फीचर चालू हालत में होना अनिवार्य है। साथ ही उसका चार्जर भी देना होगा।

– ग्राहक को अपना आधार कार्ड नंबर जियो रिटेल स्टोर को उपलब्ध कराना होगाय़ ऐसे करने से आपको नया जियोफोन मिल जाएगा।

– इसके अलावा अगर आप अपना मौजूदा नंबर जियो में पोर्ट कराना चाहते हैं तो आपको पोर्टिंग कोड ले जाना होगा।

मानसून हंगामा एक्सचेंज ऑफर डिटेल्स:

– मानसून हंगामा एक्सचेंज ऑफर के तहत जियोफोन को 501 रुपये में खरीदा जा सकता है।

– यह कीमत 100 फीसद रिफंडेबल सिक्योरिटी के तौर पर ली जा रही है जिसे 3 वर्ष बाद वापस कर दिया जाएगा। ऐसे में यह फोन बिल्कुल फ्री हो जाता है।

– 501 रुपये की कीमत में जियोफोन को खरीदने के लिए यूजर्स को अपना 2जी/3जी/4जी (नॉन-VoLTE) फोन को रिटेल स्टोर पर एक्सचेंज करना होगा।

इसे भी पढ़ें-  दुनियाभर में 5 घंटे से ज्यादा ठप रहीं Microsoft की सेवाएं: Outlook, Teams से लेकर OpenAI और Anthropic तक पड़ा असर; ऑस्ट्रेलिया की खुफिया एजेंसियां और सरकारी कामकाज भी हुए प्रभावित

– पुराने फोन और उसके चार्जर का चालू हालत में होना अनिवार्य है।

– नया जियोफोन लेते समय पुराने फोन को रिटेलर को देना अनिवार्य होगा।

जियो सिम:

– यूजर्स को जियोफोन के साथ नई सिम भी दी जाएगी।

– अगर यूजर्स अपने मौजूदा नंबर को रखना चाहते हैं तो वो मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) के जरिए ऐसा कर सकते हैं। MNP प्रोसेस पूरा होने के बाद यूजर्स मानसून हंगामा एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply