Jio का बदल गया नाम : ब्रिटिश पेट्रोलियम से साझेदारी के साथ अब जियो बना Jio-BP ब्रांड, रिलायंस देगा 21 राज्यों में यह रोजगार

yashbharatnews

वेब डेस्क। UK की ब्रिटिश पेट्रोलियम (BP) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को 1 अरब डॉलर चुकाकर RIL की फ्यूल रिटेल वेंचर में 49 फीसदी हिस्सेदारी ले ली है।

दोनों कंपनियों के बीच इस डील का ऐलान पिछले साल हुआ था। BP और RIL के ज्वाइंट वेंचर का नाम Reliance BP Mobility ltd (RBML) होगा।

यह Jio-BP ब्रांड के तहत कामकाज करेगी। यह कंपनी रिलायंस के 21 राज्यों में इसकी मौजूदगी और जियो डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लाखों कंज्यूमर का फायदा लेगी।

रिलायंस और BP के जेवी RBML का मकसद अगले 5 साल में फ्यूल रिटेलिंग नेटवर्क को बढ़ाकर 5500 फ्यूल स्टेशन करना है।

अभी देश भर में इसकी संख्या 1400 है। इससे सर्विस स्टेशन पर  रोजगार कई गुना बढ़कर 80,000 हो जाएंगे। Jio-BP ब्रांड के तहत शुरू होने वाले इन आउटलेट्स की रीब्रांडिंग “Jio-bp” के तौर पर की जाएगी।

इसे भी पढ़ें-  पिपरिया में दर्दनाक वारदात: फिल्म दिखाने के बहाने बेटों को लाया पिपरिया, कार में गला घोंटकर हत्या के बाद पटवारी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान