Bank Holidays November 2026: त्योहारों की भरमार-नवंबर में आधे महीने बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

bank holiday

Bank Holidays November 2026: त्योहारों की भरमार-नवंबर में आधे महीने बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट, अगर आप नवंबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई ज़रूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, नवंबर 2026 में दिवाली, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसे बड़े त्योहारों के चलते अलग-अलग राज्यों और शहरों में बैंक कुल 15 दिन बंद रहने वाले हैं। Bank Holidays November 2026

इन 15 दिनों की छुट्टियों में 4 रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार की साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं।

नवंबर 2026: बैंक छुट्टियों की तारीखवार लिस्ट

  • 9 नवंबर: चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल, अगरतला, भोपाल, जयपुर, कानपुर और लखनऊ में गोवर्धन पूजा एवं विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

  • 10 नवंबर: बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई, अहमदाबाद, बेलापुर और नागपुर में बलि प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा और विक्रम संवत नववर्ष के उपलक्ष्य में बैंक अवकाश रहेगा।

  • 11 नवंबर: कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, गंगटोक, इंफाल और शिमला में लक्ष्मी पूजा, निंगोल चक्कौबा, भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे।

  • 13 नवंबर: मेघालय के शिलांग में वांगला उत्सव के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे।

  • 16 नवंबर: पटना और रांची में छठ पूजा (उषा अर्घ्य) के अवसर पर बैंकों में अवकाश रहेगा।

  • 20 नवंबर: देहरादून में इगास-बग्वाल पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे।

  • 23 नवंबर: शिलांग में सेंग कुट स्नेम के चलते बैंकों का कामकाज ठप रहेगा।

  • 24 नवंबर: गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के उपलक्ष्य में देश के कई प्रमुख राज्यों व शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

  • 27 नवंबर: बेंगलुरु में कनकदास जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें-  डिंडौरी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में धांधली: गुणवत्ता और तकनीकी खामियों पर लोकोपयोगी लोक अदालत सख्त, MP मुख्य सचिव और PWD अधिकारियों को नोटिस

साप्ताहिक छुट्टियां (वीकेंड लॉक)

त्योहारी छुट्टियों के अलावा, निम्नलिखित तारीखों को साप्ताहिक अवकाश के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे:

  • 8, 15, 22 और 29 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

  • 14 नवंबर: महीना का दूसरा शनिवार

  • 28 नवंबर: महीना का चौथा शनिवार

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को घबराने की ज़रूरत नहीं है। UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाएं बिना किसी रुकावट के 24×7 चालू रहेंगी। हालांकि, कैश निकालने या जमा करने जैसे शाखा से जुड़े कामों के लिए अपनी स्थानीय बैंक ब्रांच की छुट्टियों की सूची पहले ज़रूर जांच लें।