कटनी(YASHBHARAT.COM)। उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर के मेन बाजार पर स्थित ट्रांसफार्मर के नीचे स्थाई कचरा घर बन गया है। सुबह से शाम और रात तक लोग यहां अपने घर, मकान व दुकान का कचरा फेंकते रहते हैं। जिसके कारण पूरे समय यहां गंदगी का अंबार लगा रहता है। ऐसा नहीं कि इस बात की जानकारी क्षेत्र के पार्षद व नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों को नहीं है बल्कि जानकारी होने के बावजूद मेन बाजार की इस स्थाई समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। क्षेत्र के व्यापारियों और रहवासियों ने मेन बाजार की इस समस्या का ध्यान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार की ओर आकर्षित कराते हुए समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की है। जिससे मेन बाजार सहित क्षेत्र में गंदगी का वातावरण न रहे।
माधवनगर मेन बाजार में ट्रांसफार्मर के नीचे बना स्थाई कचरा घर, 24 घंटे बनी रहती है गंदगी













