Site icon Yashbharat.com

Jharkhand Assembly Election 2019: धरती से आकाश तक निगहबानी, हाइवे और बूथों पर सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा

2018 1image 14 00 260179070ads ll

रांची। Jharkhand Assembly Election 2019 विधानसभा चुनाव – 2019 के द्वितीय चरण का शनिवार को मतदान होना है। नक्सलियों के गढ़ में शांतिपूर्ण मतदान सुरक्षा बलों के लिए चुनौती है, लेकिन प्रथम चरण की सफलता से जवानों के हौसले बुलंद हैं। द्वितीय चरण में विधानसभा की 20 सीटों के लिए मतदान होने हैं, जिनमें 12 सीटें घोर नक्सल प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की धमक से नक्सली दुबके हुए हैं। हाइवे पेट्रोलिंग, सिटी पेट्रोलिंग जारी है। कलस्टर पर जवान मोर्चा संभाल चुके हैं। वहीं, जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ पहले से जारी अभियान को और तेज कर दिया गया है। इसका फायदा भी मिल रहा है। एक दिन पूर्व रांची के नामकुम में बोयदा पाहन के दस्ते को जंगल में अपना कैंप छोड़कर भागना पड़ा, तो दुमका के रानेश्वर थाना क्षेत्र में दो इंसास व भारी संख्या में कारतूस की बरामदगी पुलिस की धमक दिखा रही है।

Exit mobile version