Latest

Election Result LIVE: NDA में BJP से आगे निकली JDU, तेजस्वी की RJD पिछड़ती दिखी

Election Result LIVE: NDA में BJP से आगे निकली JDU, तेजस्वी की RJD पिछड़ती दिखी

Election Result LIVE: NDA में BJP से आगे निकली JDU, तेजस्वी की RJD पिछड़ती दिखी। बिहार विधानसभा चुनाव की सभी 243 सीटों के अलावा पंजाब, ओडिशा, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, मिजोरम और जम्मू कश्मीर की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। बिहार के शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिल गई है। भाजपा, जदयू के अलावा महागठबंधन में शामिल राजद, कांग्रेस और जनसुराज का क्या है हाल? जानें चुनाव परिणाम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स

10:05 बजे तक चुनाव आयोग की रिपोर्ट

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी रुझान दिख रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 10:05 बजे तक जेडीयू 62, भाजपा 59, राजद 34, लोजपा 15, कांग्रेस 10, हम 4, माले 2 और रालोमो, वीआईपी, AIMIM, माकपा एक-एक सीट पर आगे चल रही है। अभी तक कुल 192 सीटों पर रुझान सामने आए हैं।

जुबली हिल्स पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे

तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट से कांग्रेस के नवीन यादव वी आगे चल रहे हैं। वहीं बीआरएस की मंगनती सुनीता दूसरे नंबर पर हैं। भाजपा के दीपक रेड्डी बुरी तरह से पिछड़ गए हैं और तीसरे स्थान पर हैं।

10:05 बजे तक चुनाव आयोग की रिपोर्ट

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी रुझान दिख रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 10:05 बजे तक जेडीयू 62, भाजपा 59, राजद 34, लोजपा 15, कांग्रेस 10, हम 4, माले 2 और रालोमो, वीआईपी, AIMIM, माकपा एक-एक सीट पर आगे चल रही है। अभी तक कुल 192 सीटों पर रुझान सामने आए हैं।

Bihar Chunav Result Live: एनडीए ने 160 सीटों पर बनाई बढ़त

सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, एनडीए 160 सीटों पर आगे है। वहीं महागठबंधन 80, जन सुराज 2 और अन्य एक सीट पर आगे हैं।

10:04 AM, 14-Nov-2025

Bihar Election Result Live: जदयू, भाजपा से भी आगे निकली

बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में सुबह 10 बजे तक जदयू सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जदयू फिलहाल 61 सीटों पर आगे चल रही है और भाजपा 56 सीटों पर आगे है। राजद 33 सीटों पर आगे है

 

By Poll Election Results Live: अंता सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे

राजस्थान की अंता सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भैया ने बढ़त बनाई हुई है। हैरान करने वाली बात ये है कि निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा यहां दूसरे स्थान पर हैं और भाजपा के मोरपाल सुमन तीसरे स्थान पर हैं।

 

 

 

Back to top button