“जय गोसाईं – जय गहोई”* गहोई दिवस पर शहर मे निकाली गयी भव्य शोभायात्रा हुआ जगह जगह स्वागत

IMG 20250119 WA0004

“जय गोसाईं – जय गहोई”
गहोई दिवस पर शहर मे निकाली गयी भव्य शोभायात्रा हुआ जगह जगह स्वाग

कटनी -मकर संक्रांति के अवसर पर श्री सूर्य उपासना एवं सामाजिक समरसता का महापर्व “गहोई दिवस” अत्यंत गरिमा से गहोई समाज कटनी द्वारा आयोजित किया गयाbजिसके पूर्व क़ल विशाल वाहन रैली का आयोजन श्री जगन्नाथ मंदिर से किया गया था जिसमे भारी संख्या में स्वजातीय बंधु एवं मातृ शक्ति उपस्थित रही आज प्रातः 9 बजे श्री जगन्नाथ मंदिर से भगवान भुवन भास्कर की शोभा यात्रा निकाली गयी जिसमे बच्चो की जीवंत झांकी समेत भगवानो की झाँकिया शामिल रही जो शहर के मुख्य मार्गो का भ्रमण करते हुए गहोई धर्मशाला में महाआरती के साथ संपन्न हुई तत्पश्चात सभी को भोजन प्रसाद भवन में ही कराया गया इस दौरान शोभा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन हजारी लाल नोगरहींया अशोक सेठिया सुरेंद्र सेठिया कमलेश सुहाने राकेश सुहाने अग्रज लहरिया सिमु गंधी विभा कंदेले उमारानी त्रिसोलिया रजनी बिलैया अजय मसूरहा दीपक लहरिया अंशु तुड़हा सारिका कनकने अमित कनकने संजय चोदहा राजू गंधी उषा नोगऱहिया स्वाति छीरोलिया अन्नू सरावगी व बजरंग बाल रामायण समाज परिवार द्वारा मधुर भजनो की प्रस्तुति क़े साथ शहर मे शोभायात्रा निकाली गयी जिसका जगह जगह स्वागत शहरवाशियों ने किया इस दौरान गहोई समाज समेत अन्य समाज क़े लोग भी अधिक संख्या में शामिल हुए l

इसे भी पढ़ें-  खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगाने की मांग, विहिप-बजरंग दल ने निगम प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी,चार नवम्बर को होगा आंदोलन