jabalpur

Jabalpur Update: आरोपी दीपक केवट गिरफ्तार, यह है पूरा मामला

जबलपुर । आज जबलपुर में आरोपी  दीपक केवट  को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी माड़ोताल अनिल गुप्ता ने बताया कि दीपक केवट पूर्व में बजरंग नगर माढेाताल में किराये से रहता था वर्ष 2014 मे 4 नकबजनी के प्रकरणों में गिरफ्तारी की गयी थी।

जमानत पर रिहा होने के बाद तारीख पेशी पर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश न होने पर जुलाई वर्ष 2019 में दीपक केवट का मान्नीय न्यायालय द्वारा गैर म्यादी वारंट जारी किया गया था।

मुखबिर से दीपक केवट थाना तिलवारा अन्तर्गत शाहनाला के पास स्वयं का मकान बनाकर रहने एवं आटो चलाने की जानकारी लगने पर खोजते हुए

आज दबिश देते  प्रधान आरक्षक अशोक मिश्रा, आरक्षक लखन एवं संदीप की टीम के द्वारा दीपक केवट उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया है।

Back to top button