Latestमध्यप्रदेश

jabalpur suicide news पति, पत्नी और 8 महीने की बच्ची के शव फांसी पर लटके मिले

jabalpur suicide news मध्यप्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाले शहर जबलपुर से एक दर्दनाक वाकये की खबर मिल रही है। यहां के ग्राम चरगवां में पति, पत्नी और 8 महीने की बच्ची के शव मिले हैं।

घटना चरगंवा थाना के विजना गांव की है। पुलिस की शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि विजना में रहने वाले अखिलेश ने 8 महीने की बच्ची को फंदे पर लटकाया, इसके बाद पत्नी को भी फांसी लगा दी। बाद में उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अखिलेश पेशे से मिस्त्री का काम करता था। घटना देर रात की है। सुबह लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

Back to top button