Jabalpur Smuggling: सोने का बेल्ट पहने जबलपुर के 2 लोग दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन में पकड़ाए, 1 करोड़ 16 लाख से ज्यादा की तरस्करी। आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी कृष्ण कुमार पांडेय और राकेश कुमार सोंधिया के रूप में हुई है।
डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की वाराणसी इकाई ने बृहस्पतिवार को चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से दो लोगों को तस्करी के एक किलो 920 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ 16 लाख रुपये बताई गई है।
आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी कृष्ण कुमार पांडेय और राकेश कुमार सोंधिया के रूप में हुई है। दोनों को वाराणसी के स्पेशल सीजेएम की अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया है।
डीआरआई वाराणसी इकाई के अफसरों को मिली थी कि दो तस्कर कोलकाता से सोना लेकर पीडीडीयू जंक्शन आएंगे।
इसके बाद वह ट्रेन बदलकर जबलपुर जाएंगे। सूचना के आधार पर पीडीडीयू जंक्शन पर घेराबंदी की गई।
कोलकाता से आई दुरंतो एक्सप्रेस से कृष्ण कुमार और राकेश नीचे उतरे। दोनों दानापुर-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने जा रहे थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया।











