jabalpur
Jabalpur News : संभगायुक्त चौधरी ने ली इलाज की जानकारियां

जबलपुर यशभारत। संभागायुक्त श्री महेशचन्द्र चल चौधरी ने आज शनिवार को मेडीकल कॉलेज के चिकित्सा अधिकारियों की बैठक लेकर यहाँ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कोरोना मरीजों के उपचार के लिये उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली ।
श्री चौधरी ने मेडिकल कॉलेज के डीन ऑफिस में आयोजित इस बैठक में कोरोना पेशेंट के बेहतर रिकवरी रेट के लिये चिकित्सकों को साधुवाद दिया ।
बैठक में मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ प्रदीप कसार सहित सभी विभागों के प्रमुख मौजूद थे ।








