Jabalpur News: महापुरुषों की प्रतिमाओं और स्मारकों के आसपास नियमित रूप अब कराई जायेगी साफ-सफाई
जबलपुर। नगर निगम के प्रशासक महेश चन्द्र चौधरी एवं निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह के द्वारा विगत दिवस उद्यान विभाग के अंतर्गत आने वाले कार्यो की समीक्षा की गयी थी।
समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया था कि शहर के सभी उद्यानों का रखरखाव के साथ-साथ शहर में चौराहों, तिराहों एवं पार्को में स्थापित महापुरूषों की प्रतिमाओं के आस-पास की साफ-सफाई एवं रंगरोगन का कार्य भी उद्यान विभाग के द्वारा कराया जाता है।
इस पर नगर निगम के प्रशासक श्री चौधरी एवं निगमायुक्त श्री सिंह ने उद्यान अधिकारी श्री आदित्य शुक्ला को निर्देशित किया कि शहर में जहॉं-जहॉं भी महापुरूषों की प्रतिमाएॅं स्थापित हैं वहॉं विशेष रूप से साफ-सफाई कराई जाए तथा वहॉं पर रंगरोगन के कार्य भी बेहतर ढंग से कराए जायें, ताकि उनका परिसर साफ, स्वच्छ व सुन्दर दिखाई दे सके।
उपरोक्त निर्देशों के परिपालन में उद्यान विभाग द्वारा अब नियमित रूप से महापुरूषों की प्रतिमाओं और उसके आस-पास की साफ सफाई नियमित रूप से कराई जा रही है।
इसी कड़ी में आज उद्यान अधिकारी श्री आदित्य शुक्ला से प्राप्त जानकारी के अनुसार रानी अवंती बाई स्मारक, सुभाष चन्द्र बोस स्मारक मेडिकल चौक, पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक, एवं संग्राम सागर गार्डन की साफ सफाई कराई गई। इस संबंध में श्री शुक्ला ने बताया कि अब इस प्रकार की कार्यवाही नियमित रूप से की जायेगी। उन्होंने बताया कि आज उपरोक्त महापुरूषों एवं वीरांगनाओं की प्रतिमाओं की साफ सफाई के साथ साथ स्थापित प्रतिमाओं के आस पास की भी बेहतर सफाई कराई गयी।

