jabalpur

Jabalpur News : पूर्व खेल अधिकारी अशोक चंद्रा का निधन

जबलपुर । संस्कारधानी जबलपुर में ‘खेल एवं युवा कल्याण विभाग’ में ‘खेल अधिकारी’ रहे अशोक चंद्रा का आज शाम 65 वर्ष की आयु में असामयिक निधन हो गया।

वे तीन कार्यकाल में जबलपुर के खेल अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री चंद्रा का अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गांव ‘आदे गांव’ में कल किया जायेगा।

उनके निधन की खबर मिलते ही जबलपुर के खेल जगत में शोक की लहर छा गई। खेल से जुड़े अनेक खेल संगठनों के पदाधिकारी और खिलाड़ियों ने उनके दुखद निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया

Back to top button