Jabalpur News: पुराने पुल से नीचे गिर 18 चक्का ट्राला, दो की मौत

जबलपुर यश भारत। बीती रात मझौली थाना अंतर्गत कटाव की कार नदी के पुराने पुल के ऊपर से एक 18 चक्का ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया उक्त दुर्घटना में ट्राला में सवार चालक एवं परिचालक उसकी चपेट में आ गए ।
जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई उक्त दुर्घटना की सूचना रात्रि में किसी ने पुलिस को दी दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद डाला के नीचे दबे दोनों मृतकों को बाहर निकाला गया इसके बाद पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए दुर्घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।
देर रात हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान भीलवाड़ा से एक ट्रक रात्रि में पत्थर लोड करके स्लीमनाबाद की ओर जा रहा था उक्त ट्रक रात्रि में गोबरा से सिहोरा की ओर जाने के लिए निकला हुआ था वह जैसे ही कटाव के पास पहुंचा ही था कि नए पुल से ना जाकर ट्राला के चालक ने जर्जर हो चुके पुराने पुल मैं अपने बहन को डाल दिया ट्राला कुछ दूर आगे गया ही था कि उसका चालक वाहन से अपना संतुलन खो बैठा।
इससे पहले कि वह ट्राला को नियंत्रण करता ट्राला जाकर पुल के नीचे पलट गया ट्राला में सवार चालक 35 वर्षीय दुर्गा लाल बलाई एवं भंवर सिंह दोनों निवासी राजस्थान भीलवाड़ा के रहने वाले थे ।
जो ट्राला की चपेट में आ जाने के कारण उन्होंने मौके पर ही अपना दम तोड़ दिया देर रात हुई सड़क दुर्घटना की खबर जैसे ही आज सुबह आसपास के ग्रामीणों को लगी तो दुर्घटना स्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना की पड़ताल शुरू कर दी है/








