Jabalpur News: जबलपुर के भेड़ाघाट पंचवटी में पिंचरे में फंसा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Jabalpur News: जबलपुर। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट के पंचवटी में दशहत का पर्याय बने मगरमच्छ को आखिरकार पकड़ लिया गया। वन विभाग के रेसक्यू को ने शनिवार को मगरमच्छ के पकड़े जाने की पुष्टि की है। बताया जाता है कि मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग की रेसक्यू टीम ने पंचवटी बंदरकूदनी के पास भुल-भुलैया कुंडा के पास चारा डाल कर जाल और पिंचरा लगाया था। बताया जाता है कि रात में चारा खाने जैसे ही मगरमच्छ पिंचरे में आया तो कैद हो गया।
ऐसे पकड़ा गया मगरमच्छ: वन विभाग की रेसक्यू टीम मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जिस स्थान पर मगरमच्छ देखा गया था उसके आस-पास सहित जाल व पिंचरे के भीतर चारा डाल कर मगरमच्छ के फंसने का इंतजार करती रही। बताया जाता है कि शुक्रवार, शनिवार की दरमियानी रात जैसे ही मगरमच्छ चारा खाने के लिए पिंचरे में घुसा वैसे ही पिंचरे का दरवाजा बंद हो गया और मगरमच्छ कैद हो गया। रेसक्यू टीम पिछले करीब 12 दिनों से मगरमच्छ का रेसक्यू कर रही थी।
ग्रामीणों में खुशी की लहर: मगरमच्छ पकड़ने के जाने के बाद ग्रामीण व नाविकों ने भी खुशी मनाई है। क्योंकि मगरमच्छ के न पकड़े जाने से नाविक और ग्रामीणों की दहशत बढ़ती जा रही थी। पर्यटन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। मगरमच्छ काे न पकड़ पाने से नाराज ग्रामीण बाहर से रेसक्यू दल को बुलाने की मांग कर रहे थे। नाविकों ने पंचवटी में पहले एक मगरमच्छ का बच्चा और बाद में एक व्यस्क मगरमच्छ देखे जाने का दावा किया था। लेकिन वन विभाग का कहना है कि ये वहीं मगरमच्छ है जिसे ग्रामीणों ने पहली बार देखा था।








