Monday, May 4, 2026
jabalpur

Jabalpur News : आध्यात्मिक की शिक्षा ले रही छात्रा ने की खुदकुशी

जबलपुर आध्यात्मिक केंद्र में नेपाल से आई युवती ने आत्महत्या की त्मिक केंद्र में अध्ययन के लिए नेपाल से आई 26 वर्षीय युवती ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मर्ग कायम कर जाँच शुरू की है। प्रारंभिक जाँच में केंद्र में शिष्या द्वारा फाँसी लगाए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार त्रिमूर्ति नगर में स्थित आध्यात्मिक केंद्र में पढ़ाई कर रही नेपाल निवासी युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को सुसाइट नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से यह कदम उठा रही हूं। मैं भगवान में लीन हो रही हूं। इसके अलावा अन्य बातें भी लिखी है। पुलिस ने सुसाइट नोट को जब्त करते हुए शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आध्यात्मिक केंद्र की शिष्या रीता रानी सांगरे (Rita Rani Sangre) उम्र 43 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मूलत: उड़ीसा की रहने वाली है। यहाँ त्रिमूर्ति नगर आध्यात्मिक केंद्र में रहकर अध्ययन करती है। उसके साथ नेपाल निवासी नीता कटल (Neeta Katal) भी अध्ययन कर रही थी।

दोपहर 12 बजे के करीब नीता छत पर गई थी। बाकी लोग नीचे आराम कर रहे थे। शाम करीब सवा 5 बजे के करीब केंद्र की मनोरमा माता के साथ हम छत पर गए तो देखा कि नीता छत की सीढिय़ों से लगी ग्रिल की रॉड से चुनरी का फँदा बाँधकर लटकी हुई थी, उसकी मौत हो चुकी थी। मर्ग कायम कर पुलिस ने आत्महत्या के कारणों का पता लगाने पूछताछ की लेकिन कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम